बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधुबनी-सीतामढी पथ के अरेर थाना क्षेत्र के धकजरी चौक के समीप शुक्रवार के सुबह एक स्कूली छात्रा अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गयी है। जख्मी छात्रा का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अरेर थाना के चतरा गांव बासुकी नाथ झा की पुत्री कोमल कुमारी साईकिल से उच्च विद्यालय पढ़ने जा रही थी।
धकजरी चौक पर आते समय विपरित दिशा से आ रही एक बाईक के चपेट में आ गयी। ठोकर लगते ही बच्ची बेहोश हो गयी। जिसका स्थानीय लोगों के मदद से इलाज किया जा रहा है। उधर एसएचओ कुणाल किशोर झा ने बताया कि उन्हें इस संबंध में किसी भी लोग के द्वारा जानकारी नहीं दी गयी है। जानकारी होने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।