बेनीपट्टी (मधुबनी) बिकाश झा : रविवार को बेनीपट्टी प्रखंड के जरैल गांव में अतुल्य मिथिला फाउंडेशन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन अतुल्य मिथिला फाउंडेशन के संचालक मनीष आंनद और परियोजना संचालक रणधीर कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संस्था के परियोजना संचालक रणधीर कुमार झा ने बताया की यह संस्था भारत सरकार से 2013 में रजिस्टर्ड हुई थी जो की विगत 3 वर्षो से समाजिक कार्य में लगी हुई है। प्रतिवर्ष जाड़े के मौसम में कम्बल आदि बांटने से लेकर गरीब परिवारो व विद्यार्थियों के लिए कार्य कर रही हैं। साथ ही उद्घाटन के मौके पर उन्होंने संस्था के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा की आने वाले समय में संस्था विषेशकर स्वास्थ व शिक्षा पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर परसौना पंचायत के मुखिया अजय झा, सरपंच सुरेश साह, पंसस प्रदीप मंडल, सरोज झा, मिन्टन चंचल, सुमन जी, राजीव ठाकुर, गिरधारी कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।