बेनीपट्टी(मधुबनी)। कन्हैया मिश्रा : समदा पंचायत के मुखिया विंदेश्वर मंडल के प्राथमिकी में गवाही देने पर उक्त मामले के नामजद रामसागर यादव के बेटों मे समदा पंचायत के उप मुखिया पप्पू राय के गले में गमछा डालकर मारने का प्रयास किया।घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने मामले को किसी तरह शांत कराने में सफल हुए।इधर उपमुखिया पप्पू राय के आवेदन पर समदा के रामसागर यादव के पुत्र धीरज कुमार यादव एवं दीपक कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।जख्मी उपमुखिया का इलाज पीएचसी में किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि उपमुखिया आज सुबह उच्चैठ बैंक चौक स्थित जामून मंडल के चाय की दूकान पर खड़ा था।जहां दोनों नामजद ने अपने पिता के खिलाफ गवाही देने से नाराजगी प्रकट करते हुए उपमुखिया के गले में गमछा डालकर मारने का प्रयास करते हुए उपमुखिया के जेब से ग्यारह सौ रुपये छिन लिये।एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक मदन प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।अनुसंधानकर्ता मामले की जांच कर रहे है।