मधुबनी रिपोर्टर : मधुबनी जिले के मुखिया महासंघ के गठन को लेकर आज गुरुवार को गंगासागर चौक स्थित मिथिला भवन में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से 8 सदस्यीय सचिव मंडल का चयन किया गया जिनमें कृपानंद आजाद अध्यक्ष, प्रो. गीता नाथ झा मुख्य संरक्षक, संतोष कुमार सिंह महासचिव, अरविंद चौधरी और रजिक अहमद उपाध्यक्ष, चुनमुन सदा, मनोज कुमार मंडल और सूर्य नारायण सिंह सचिव को बनाया गया।
बैठक की अध्यक्षता कृपानंद झा आजाद नें की। बैठक को विस्फी मुखिया महासंघ के अध्यक्ष गंगा नाथ झा, अंधराठाडी मुखिया महासंघ अध्यक्ष अरविंद चौधरी, प्रमोद पुर्बे, राकेश पाण्डेय, हृदय काँत झा, अजय कुमार झा, रेणु देवी, बबलु मंडल, रानी देवी, भगवान जी झा, मो. आलम, अजय कुमार झा, इजाउल हक सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया। वहीं बैठक मे मधुबनी जिले के सभी 253 पंचायतों के मुखिया ने हिस्सा लिया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post