हरलाखी। अब्दुल माज़िद : जयनगर 14वीं बटालियन अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर स्थित पिपरौन एसएसबी कैंप के जवानों ने शाम को गश्ती के दौरान चार महिला व एक पुरुष को चाइनीज सेब तस्करी करने के जुर्म में हिरासत में ले लिया है। पिपरौन एसएसबी कैंप के कंपनी इंचार्ज संपत सिंह राठौर ने बताया की 23 पेटी में 2 क्विंटल 30 किलो सेब के साथ तीन तस्कर को महादेवपट्टी कैंप के रास्ते से भारत सीमा में प्रवेश करते हुए पकड़ गया है। जहाँ महादेवपट्टी कैंप के इंचार्ज एचसी शर्मा के नेतृत्व में महिला एसएसबी ने कार्रवाई कर सभी तस्करों को चाइनीज सेब के साथ हिरासत में ले लिया। वे लोग तस्करी के सेब के साथ नेपाल से भारत आ रहे थे।
कंपनी इंचार्ज ने बताया की सभी सामानों जयनगर कस्टम कार्यालय भेज दिया गया। जब्त किये गए सेब की अनुमानित कीमत 20 हज़ार रुपये बताये गए हैं। तस्करों की पहचान मधुबनी जिले के हरलाखी थाना अंतर्गत उमगाँव के ही मानकी देवी, सुनीता देवी, रेणु देवी, शांति देवी, शत्रुधन साह के रूप में की गयी है।