BNN News

हरलाखी(मधुबनी)।बीएनएन संवाददाता की रिपोर्ट: प्रखंड मुख्यालय से सटे प्राथमिक विद्यालय सोठिगांव मुसहरी बलुआहा टोल में आक्रोशित ग्रामीणों ने विभिन्न अनियमितताओं को लेकर विद्यालय के कार्यालय में ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में एमडीएम का चावल रहने के बावजूद सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजना एमडीएम लगभग चार महिनों से बंद है। पांच शिक्षक  में से कभी दो तीन मात्र रहना, स्कूल में नौ बजे हाजिरी बनाकर 12 बजे घर वापस जाना, महीना में दस से 15 दिन मात्र स्कूल में शिक्षक का रहना मगर वेतन पुरे माह का लेना, पिछले आठ  महिनों से विद्यालय में पठन पाठन का कार्य  कुवव्यस्था बना हुआ है। विद्यालय में बारिश के समय विघालय परिसर में जल जमाव बना रहता है। बिजली व विकास मद की राशि का गबन किए जाने शैक्षणिक गतिविधियां समाप्त होने जैसी सहित अन्य समस्याओं को लेकर लोंगो ने विद्यालय पर पहुंच जमकर हो हंगामा किया। वहीं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मौधरी सादा पंजाब में मजदुरी कर रहा है और सचिव भुकनी देवी की मानें तो विद्यालय के प्रधान शिक्षक की जबरदस्त मनमानी चलती है। एचएम द्वारा किसी प्रकार के विकासात्मक कार्यों की जानकारी नही दी जाती है और न ही समिति के सदस्यों को किसी प्रकार का अभिलेख दिखाया जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार बीईओ कार्यालय में लिखित शिकायत किए लेकिन शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा किसी विद्यालय की सुध नहीं लिया जाता है। मौके पर बसंत झा, प्रदीप झा,उपेन्द्र साह, मनोज कुमार झा, हलीम अंसारी, समसुल अंसारी, विक्ररु पासवान, सुन्दर राम व राज कुमार राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post