बेनीपट्टी (मधुबनी) कन्हैया मिश्रा : गत 21 अप्रैल को आये भंयकर तूफान से हुए क्षति का आकलन व हुए नुकसान का जायजा केंद्रीय टीम ने प्रखंड के गंगूली व बर्री पंचायत मेें लिया।टीम के डा.अजय कुमार व डा.वीरेन्द्र सिंह ने तूफान में बर्बाद हुए फसल, घरखसी व अन्य नुकसान की जानकारी जुटाई।इस दौरान टीम के सदस्यों ने किसानों को मिले फसल क्षति व घरखसी के राशि के संदर्भ में खुद किसानों से रु-ब-रु होकर सारी जानकारी ली।वहीं टीम ने ये भी जानकारी ली की किसानों को किन-किन फसलों की क्षति हुई।टीम पहुंचने की जानकारी मिलते ही कई किसानों ने टीम के  सदस्यों को क्षति राशि मिलने की जानकारी दी।इस दौरान कई पीडितों ने अभी तक राशि नहीं मिलने की भी शिकायत दर्ज करायी।टीम ने गंगूली पंचायत के अंधरी मुसहरी के किसानों के बर्बाद हो चुके आम की फसलों को भी गौर से देखते हुए कहा कि जिन किसानों को तूफान के कारण आम की क्षति हुई है।उसे भी मुआवजा दिया जायेगा।इस संबध में स्थानीय प्रशासन को रिपोर्ट करने का भी निर्देश दिया।इधर डा.अजय कुमार ने किसानों को मुआवजा मिलने कितने रकवा  पर दी गई ओर कितनी राशि दी गई।सारी जानकारी लेकर चले गये।जांच टीम के साथ सदर एसडीएम शाहिद परवेज, जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह,डीसीएलआर अमरेन्द्र कुमार पंकज, प्रखंड विकास पदाधिकारी डा.अभय कुमार, अंचलाधिकारी ललित कुमार सिंह,बीएओ प्राणनाथ सिंह सहित कई सरकारी कर्मी मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post