बेनीपट्टी(मधुबनी)। मानसून व नेपाल से छोड़े जा रहे पानी पर नजर रखने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। जिसके आलोक जिला और प्रखंड के पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में पहुंच स्थिति का जायजा ले रहे है। बुधवार को अपर समाहर्ता अवधेश कुमार राम ने बेनीपट्टी प्रखंड के पश्चिमी इलाका में पहुंच बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सोइली तथा पाली में धौंस नदी के जलस्तर का जायजा लिया। साथ ही बढ़ रहे जलस्तर पर समय समय पर निगरानी रखने का निर्देश उपस्थित पदाधिकारियों को दिया। अपर समाहर्ता ने सीओ प्रमोद कुमार सिंह को नदियों के जलस्तर का लगातार जायजा लेते रहने, नदियों के आस पास स्थित गांवों के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत देने, बाढ़ग्रस्त इलाका के ग्रामीणों की समस्या से अवगत होने पर त्वरित सकारात्मक पहले करने, बाढ़ प्रभावित गांवों से फोन आने पर त्वरित बात कर जानकारी हासिल करते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराने सहित कई निर्देश दिये। मौके पर सीआई ब्रजेश  कुमार मिश्र आदि कर्मी थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post