बेनीपट्टी(मधुबनी)। ट्राइडेंट सेवा के तत्वावधान में प्रखंड के बरहा गांव में योग दिवस मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष विवेकानन्द ठाकुर ने कहा कि योग भारत की  सालो पुरानी परंपरा है जो शरीर और मन का सामंजस्य प्राप्त करने के लिए शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक गतिविधियों को जोड़ती है। योग हमारे सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक और दैनिक जीवन में खुशियों से संबद्ध माध्यम है।योग का मतलब जोड़ना होता है, योग की इस परम्परा से भारत ने पूरी दुनिया को जोड़ा है। योग शुद्धि को प्रेरणा देता है और हमें निरोग रखता है। साथ ही, योग हमारा उन्नयन भी करता है। नैतिक आधार को मजबूत करने हेतु योग की परम्परा को सभी को अपनाना होगा। योग के अलग-अलग सोपान सिद्धि को प्राप्त करने का माध्यम होता है। योग एक आन्दोलन ले रहा है, जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया है।उन्होंने कहा कि योग ज्ञान परम्परा पूरे जीवन को एक साथ समाहित करता है। योग को जीवन दर्शन के रूप में स्वीकार करना है। विश्व ने योग को स्वीकार किया है यह हमारे ज्ञान परम्परा की देन है। एकाग्र जीवन पद्धति को अपनाने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।इस अवसर पर बबन मिश्रा, संदीप मंडल,गोविन्द चौधरी, किशुन कुमार,रासो ठाकुर,राहुल चौधरी, जगदीश साह, देवेंद्र पासवान, अशोक साह, मुसाफिर मंडल आदि लोग उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post