बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के सरिसब गु्रप के समीप बीती रात अनियंत्रित पीकप के ठोकर से एक साईकिल सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज दरभंगा के निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। फिलहाल जख्मी की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। ठोकर मारने के बाद पीकप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीकप को जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरिसब के राजनारायण यादव (40) बेनीपट्टी में दूध बेच कर गांव जा रहा था। दूसरे ओर अरेड़ के अतरौली गांव के सुरेन्द्र ठाकुर रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर साईकिल से गांव जा रहा था। विपरित दिशा की ओर से आ रही अनियंत्रित पीकप ने दोनों व्यक्ति को ठोकर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीकप को स्थानीय एक व्यक्ति के द्वारा संचालित की जा रही थी। उधर, दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां राजनारायण यादव की मौत हो गई। उधर बुद्धवार की सुबह दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने एसएच-52 पथ को करीब चार घंटो तक जाम कर दिया। जामकर्ताओं ने प्रशासन के समक्ष आरोपी चालक के तत्काल गिरफ्तारी सहित मृतक के परिजन को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, बीडीओ मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर उग्र लोगों से वार्ता कर जाम को खत्म कराया। एसएचओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post