बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी-साहरघाट पथ के गांधी चौक के मुख्य पथ के किनारे बने सुराख में जीप पलट गयी। जीप के पलटने से पांच यात्री गंभीर रुप से जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डा. निशांत आलोक ने गंभीर रुप से जख्मी आशा देवी को दरभंगा रेफर कर दिया है। महिला की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार राजनगर थाना के गंधवार गांव के आशा देवी, दीपक सहनी, संजू देवी, अशोक सहनी, फुलदेव सहनी व रेणु सहनी धार्मिक कार्यो के लिए नेपाल के परौल जीप से गये हुए थे। वापसी के दौरान जीप गांधी चौक के समीप मुख्य पथ के किनारे बन गये खतरनाक होल में पलट गयी। जीप के पलटते ही कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों दुर्घटना की सूचना स्थानीय थाना को देते हुए जख्मियों को जीप से बाहर निकाला। उधर, सूचना मिलते ही एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह व अवर निरीक्षक सुभाष मिश्रा दल-बल के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर सभी जख्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। उधर, सड़क के होल के संबंध में मीडिया में लगातार खबर प्रकाशित किए जाने के बाद भी होल को दुरुस्त नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने विभाग के कार्यशैली के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस संबंध में एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जीप को जब्त कर लिया गया है। जांच की जा रही है। वहीं एसडीएम मुकेश रंजन ने बताया कि उक्त होल के संबंध में विभाग को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post