मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मपुरा पंचायत के चतरा में विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने रविवार को आरडब्लूडी सड़क से मध्य विद्यालय तक निर्मित सड़क का उद्घाटन किया। उक्त सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधान पार्षद के ऐच्छिक कोष से लगभग पंद्रह लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इससे पूर्व स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने एमएलसी का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग दोपट्टा से सम्मानित किया।
इस अवसर पर एमएलसी ने कहा कि मध्य विद्यालय चतरा सभी वर्ण के बच्चें पढ़ते हैं। सड़क नहीं रहने से बच्चों के साथ साथ स्थानीय लोगों को परिचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बड़े बड़े गड्ढों, कीचड़ की वजह से बच्चों सहित सबों को आवागमन के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। यहां के लोगों के आग्रह पर उक्त महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण करा दिया गया है।
इस सड़क का निर्माण स्थानीय लोगों की देखरेख और जेई को नियुक्त कर करवाया गया है। इस सड़क के बनने से लोगों में उत्साह भी है। विधान पार्षद ने कहा कि प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द ही धकजरी-अकौर मुख्य सड़क 18 फीट चौड़ी और टू लाईन बनाई जायेगी, साथ ही बछराजा नदी में उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावे स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन का भी निर्माण करवाया गया है।
वहीं कल्याण विभाग से यहां सामुदायिक सह उत्पादन भवन का भी निर्माण कराया जाएगा। यें सभी कार्य जो हुए हैं और होने वाले हैं, सब मेरे अनुशंसा से हुई है। उन्होंने कहा कि मै यहां का नेता नहीं बल्कि बेटा हूँ। विधानसभा का हर गांव,टोला,मोहल्ला मेरे आत्मा में बसती है। इसके विकास के लिये हमेशा संकल्पित रहता हूँ।
इस मौके पर मुखिया शैलेन्द्र झा, पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा मालिक, पूर्व मुखिया देवनारायण सिंह, डॉo शशिकांत लाल कर्ण, प्रेम चंद्र मंडल, श्रीकांत मंडल, विजय मंडल, किशोर प्रसाद, विजय चंद्र लाल कर्ण, सौगारथ पासवान, पप्पू झा, पंकज मंडल, मनोज मंडल, अनिल राय, गोविंद झा, आयुष सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
Follow @BjBikash