गंणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025, कों रंग ठिया, संगीत नाटक अकादेमी, भारत सरकार के सहयोग से देश की राजधानी दिल्ली के यूनीकॉर्न एक्टर स्टूडियो, मयूर विहार, दिल्ली में मैथिली के शेक्सपियर महेन्द्र मलंगिया लिखित नाटक 'बिरजू, बिलटू आ बाबू' का मंचन किया जाएगा, जिसका निर्देशन माया नन्द झा ने किया। इस बाबत जानकारी देते हुए रंग ठिया के संयोजक श्रध्दा नन्द झा ने बताया कि महेन्द्र मलंगिया लिखित नाटक बिरजू, बिलटू आ बाबू एक निम्न मघ्यम वर्गीय परिवार की आर्थिक स्थिति को दर्शाता एक मार्मिक नाटक हैं।
1
इस नाटक में पैसों के अभाव कारण एक पिता को अपने सभी बच्चों के शिक्षित नहीं कर पाना और जिसके फलस्वरूप परिवार में उत्पन्न समस्यों का ताना-बाना रचती है, पिता के द्वारा आर्थिक विपन्नता के कारण एक ही पुत्र को उच्च शिक्षा दिलाना संभव हो पाता है और पिता यह सोचता है कि एक बेटा पढ़ लेगा तो पुरे परिवार से आर्थिक विपन्नता की समाप्ति हो जाएगी, परिवार का जीवन स्तर मे एक सकारात्मक बदलाव आएगा और वह यही सोचकर अपने एक पुत्र को उच्च शिक्षा दिलवाकर उसे बड़ा आदमी बनाता है परंतु इस नाटक में कुछ नाटकीय पड़ाव ऐसे आते जहां पिता का सकारात्मक सोच एक टिले की तरह ढ़ह जाता है। परिवारिक वैमन्सयता बढ़ने के कारण उसके पिता और परिवारिक जीवन मे उथल-पुथल होने लगता है। उसे अपने द्वारा लिए गए निर्णय पर पश्चाताप के साथ एहसास होता है कि शिक्षा सभी संतानो के लिए आवश्यक है।
2
इस नाटक में माया नन्द झा, सुरभि मिश्रा, नितिश उत्पल, संजना मिश्रा, आरोही व आदित्य कुमार अभिनय करेंगे। मुख सज्जा मुकेश झा के द्वारा किया जाएगा। गायन राजीव रंजन झा का होगा। जबकि इस नाटक का गीत माया नन्द झा व सोनी नीलू झा ने लिखा है। नाटक में वस्त्र परिकल्पना रिंकू मिहिर झा ने किया तो पार्श्व संगीत संयोजन दीपक जायसवाल का व प्रकाश परिकल्पना संजीव कुमार का होगा। मंच सामग्री अनन्या मिश्रा के द्वारा किया जाएगा। इस नाटक का परिकल्पना एवं निर्देशन माया नन्द झा का है। प्रस्तुति रंग ठिया की होगी।
Follow @BjBikash