BNN News



बेनीपट्टी(मधुबनी)। यूथ कांग्रेस ने यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के लिए यूथ नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है। यूथ कांग्रेस के नेताओं को जिलों में कार्यक्रम को मूर्तरूप देने के लिए जिला प्रभारी बनाया है। इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस के नेता गोविंद झा को पार्टी ने तीन जिलों की जिम्मेदारी दी है।

1

गोविंद झा को पार्टी ने सीतामढ़ी, सहरसा और पटना शहरी इलाकों की जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में पार्टी ने पत्र जारी कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी पत्र के बाद गोविंद झा ने इसके लिए पार्टी के नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। गोविंद झा ने इस जिम्मेदारी के लिए राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित यंग इंडिया बोल में शामिल सभी पार्टी के नेताओ के प्रति आभार व्यक्त किया है। गोविंद झा ने कहा की, पार्टी ने जो उनपर विश्वास किया है, वे उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

2

गोविंद झा को मिली नई जिम्मेदारी पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, एआईसीसी सदस्य नलिनी रंजन झा उर्फ रूपण, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय कृष्ण झा, बेनीपट्टी कांग्रेस अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी,  कृष्ण कुमार झा, फौजेल अहमद, कमालुद्दीन राजा, अंकित कुमार झा समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post