बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत समदा पंचायत के लोरिका गांव निवासी रंजू देवी व सुनील कुमार झा के पुत्र दुर्गेश कुमार झा ने बड़ी सफलता हासिल की है। दुर्गेश का चयन SSB हेड कांस्टेबल (Communication) के पद पर हुआ है।
1
इससे पहले दुर्गेश का 2021 में SSC GD के द्वारा SSB में कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ था। वर्तमान में वह सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में कार्यरत हैं। कांस्टेबल के पद पर ड्यूटी करते हुए, अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए दुर्गेश ने यह सफलता हासिल की है। दुर्गेश के पिता किसान हैं, व माता गृहिणी हैं। वहीं दादा स्वर्गीय सुरेश झा हेडमास्टर पद पर कार्यरत थे।
2
सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि के साथ दुर्गेश अपनी पढ़ाई के साथ लक्ष्य के तरफ अग्रसर रहे। जिसकी बानगी उनकी सफलता बता रही है। दुर्गेश की प्रारंभिक पढ़ाई गांव से ही हुई है। उन्होनें मैट्रिक की पढ़ाई बेनीपट्टी के श्री लीलाधर उच्च विद्यालय से की। जिसके बाद इंटर की पढ़ाई कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस पटना से पूरी की। वहीं स्नातक की पढ़ाई उन्होनें मगध यूनिवर्सिटी से पूरी की। दुर्गेश ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार सहित अपने शिक्षकों को दी है।
Follow @BjBikash