BNN News


बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत बसैठ गांव के प्रियांशु यादव को राष्ट्रीय जनता दल की प्रखंड युवा टीम में नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड युवा टीम में प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस बाबत प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार ने पत्र जारी कर इसकी घोषणा की है।

1

प्रियांशु के मनोनयन पर राजद के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक रामाशीष यादव, युवा प्रदेश सचिव सचिन चौधरी, राजद की युवा नेत्री प्रिया राज, युवा ज़िलाध्यक्ष इन्द्रभूषण यादव, प्रखंड अध्यक्ष रामवरण राम, बेनीपट्टी युवा प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, मिथिलेश यादव, कन्हैया यादव, अहीर दीपक, रवि कुमार प्रसाद, आदर्श कुमार, कृष्णा कुमार, आलोक यादव सहित अन्य नेताओं ने ख़ुशी व्यक्त की है। वहीं प्रियांशु ने पार्टी द्वारा मिली जिम्मेदारी को लेकर बताया कि प्रखंड अध्यक्ष के उम्मीदों के साथ पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य किया जायेगा, प्रखंड में युवा टीम की मजबूती के लिए काम किया जायेगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post