बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक विनोद नारायण झा ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के चानपुरा पश्चिमी में पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। उक्त सड़क मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत करीब आठ लाख के प्राक्कलित राशि से कराई गयी है।

1

उद्घाटन से पूर्व ग्रामीणों ने विधायक श्री झा को पाग दोपट्टा देकर सम्मानित किया। मौके पर विधायक श्री झा ने कहा कि, इस सड़क के लिए चुनाव के समय ग्रामीणों ने आग्रह किया था। 

2

उसी समय से प्रयास था कि, इस गांव में सड़क का निर्माण हो। आज काफी खुशी मिल रही है कि, सड़क का निर्माण पूर्ण हुआ। मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष बबलू गुप्ता, मदन कर्ण, जयसुन्दर मिश्र, शालिग्राम झा, चंदन ठाकुर, राजू मिश्र, राघव चौधरी, जितेंद्र झा सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post