बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के मेघवन पंचायत के वार्ड नं-09 के वार्ड सदस्य जगदीश साफी (58) का निधन हो गया है। वे अपने पीछे चार पुत्र और चार पुत्री को छोड़कर गए है। जगदीश साफी सामाजिक कार्यो में हमेशा आगे रहे है।
1
जिसके कारण गत पंचवर्षीय में भी ग्राम पंचायत के वार्ड नं-09 के सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे। उनके निधन पर मेघवन पंचायत के मुखिया साबरा खातून, पैक्स अध्यक्ष परवेज आलम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य इम्तियाज अहमद उर्फ लालबाबू, मो. अरमान सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
2
उधर, पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि परवेज आलम ने बताया कि, वार्ड सदस्य जगदीश साफी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित थे। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण ही उनका निधन हो गया है। जो पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति है।
Follow @BjBikash