बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत मुख्यालय के कटैया रोड स्थित मध्य विद्यालय के प्रकोष्ठ में प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव सत्यनारायण झा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। चुनाव के बाद पंद्रह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष के तौर पर कमलेश झा का चुनाव हुआ। वहीं, रामवतार राम को प्रखंड सचिव बने। 

1

इस दौरान जिला प्रधान सचिव महादेव मिश्रा के उपस्थिति में पंद्रह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिला प्रधान सचिव महादेव मिश्र ने नवचयनित कमेटी सदस्यों को बधाई देते हुए संघ की अबतक की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। 

2

इस दौरान युगेश्वर यादव, निगमानंद मिश्र, निखिलेश झा, अजित कुमार मिश्र, रमेश मंडल, मनोरमा पाठक, राजीव कुमार चौधरी, त्रिभुवन प्रसाद गुप्ता, राधा रमण साह, अमित झा, सुशील राम , महताब आलम सहित कई शिक्षक मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post