बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड नं - 17 के विजयकांत पाठक का लगभग 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शनिवार की शाम करीब छ बजे उन्होंने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। वे करीब 15-20 दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित थे, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा के एक नामी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां डाक्टरों ने जवाब दे दिया था, जिसके बाद परिजन आज उन्हें बेनीपट्टी स्थित उनके घर ले आए। जहां शाम में उनका निधन हो गया। उनके निधन से ना सिर्फ उनके परिजन बल्कि पूरा गांव शोकाकुल हैं।
1
विजयकांत पाठक आर्मी में मेजर सूबेदार के पद पर थे। सेवा में रहते हुए 1977 में वह राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित भी हुए थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र व दो पुत्री सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए है।
आपको बता दे कि दिवंगत विजयकांत पाठक आर्मी से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने के बाद सामाजिक कार्यों में बढ़ - चढ़कर हिस्सा लेते थे। बेनीपट्टी गांव के भोज के आयोजन में जब कारीगर बुलाने की प्रथा की शुरुआत जब नहीं हुई थी, तब विजय पाठक ही पूरा आयोजन कराते थे।
2
स्थानीय लोगों ने बताया की, इनके बगैर गांव में भोज का सफल आयोजन कर लेना असंभव था। वहीं गांव के किसी भी परिवार में कोई भी सुख दुःख का काम हो, वह आगे बढ़कर खड़े रहते थे। जीवनपर्यन्त वह गांव में समाजिक गतिविधियों में इस कदर शामिल रहे कि आज उनके निधन से पूरा गांव शोकाकुल है। परिजनों ने बताया कि दिवंगत विजयकांत पाठक का अंतिम संस्कार कल रविवार को किया जाएगा।
Follow @BjBikash