बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी बिजली विभाग राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य को पार कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिलहाल, विभाग के पास रविवार के शाम तक का वक्त है। आज अगर छूटे हुए उपभोक्ताओं ने बकाया बिजली बिल जमा किया तो बेनीपट्टी बिजली विभाग एक और नया रिकॉर्ड स्थापित कर देगी। हालांकि, विभाग आज भी जगह जगह कलेक्शन सेंटर के माध्यम से बिजली बिल जमा लेगी।

1

मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग की ओर से मधुबनी जिले को 20 करोड की राशि वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जहां शनिवार तक विभाग 21 करोड़ रुपये वसूली कर चुका है। रविवार को जमा होने वाली राशि पर भी विभाग की नजर है, ताकि, अधिक से अधिक राजस्व वसूली कर रिकॉर्ड बना सके। बता दे कि मधुबनी के बेनीपट्टी को चार करोड़ का लक्ष्य सौंपा गया था। जिसके आलोक में विभाग शनिवार तक कुल चार करोड़ सात लाख रुपये वसूली कर चुका है। 

2

मधुबनी के कार्यपालक अभियंता मो.अरमान ने बताया कि, इस बार सबसे अधिक राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला था, जिसे प्राप्त कर नया रिकॉर्ड बनाया गया है। इसके लिए सभी सहायक विद्युत अभियंता व जेई का अथक प्रयास रहा है। उधर, सहायक विद्युत अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि, राजस्व वसूली के लिए वे लोग पूरी तरह से तत्पर थे, उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य प्राप्ति के लिए वे लगातार फील्ड में समय दे रहे थे। उन्होंने बताया की आज भी राजस्व वसूली होगी, जो निश्चित रूप से एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। सहायक अभियंता ने वैसे, उपभोक्ताओं से अपील की है, जो बकाया अबतक जमा नहीं किये है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post