बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत स्थित जेडीयू नेता संजीव कुमार झा मुन्ना के कार्यालय में शुक्रवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया गया।
1
बिहार प्रदेश जेडीयू के सचिव सह दरभंगा जिला प्रभारी संजीव कुमार झा मुन्ना ने कहा की बिहार के विकास पुरुष आधुनिक बिहार के निर्माता सामाजिक समरसता सुशासन एवं विकास के प्रतिक बिहार को न्याय के साथ विकास के पथ पर लाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 73वां जन्मदिवस पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बड़े हर्ष और उत्साह के साथ केक काटकर मनाया।
2
जेडीयू नेता व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए ईश्वर से उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु होने से प्रार्थना किया, कहा कि, सीएम नीतीश कुमार सदैव बिहार की उन्नति एवं समृद्धि के लिये कार्य करते रहे।
उक्त कार्यक्रम में जेडीयू के वरिष्ट नेता सुभाष ठाकुर, फिरन चौधरी, कमलकांत ठाकुर, मो. नसीम नदाफ, पप्पू पासवान, अलोक झा, अमित मिश्रा, अशोक रंजन, रविंदर यादव आदि उपस्थित थे।
Follow @BjBikash