बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता रामपुकार पासवान को राष्ट्रीय लोक जनता दल ने नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। 

1

राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार कामत ने रामपुकार पासवान को नगर अध्यक्ष मनोनीत करने के साथ ही उन्हें बधाई देते हुए कहा कि, उनके कार्यकुशलता व सामाजिकता से पार्टी को हर स्तर पर मजबूती प्रदान होगी। जिलाध्यक्ष श्री कामत ने नगर अध्यक्ष को पार्टी के कार्यक्रम में सक्रियता दिखाने की बात कही है।

2

श्री पासवान के मनोयन पर पार्टी के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भाग्य नारायण मिश्रा, बीरबल पंजियार, राघव झा, मनोज कुमार आदि ने बधाई दी है।

उधर, रामपुकार पासवान ने कहा कि, पार्टी के हित के लिए वे हमेशा मुस्तैद रहेंगे। पार्टी से जो भी निर्देश मिलेगा, उस पर अमल किया जाएगा। खासकर नगर पंचायत में पार्टी की सक्रियता बढाई जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post