खजौली(मधुबनी)। थाना क्षेत्र के खजौली से कलुआही जाने वाली मुख्य सड़क में फुलचनियां चौक के निकट गुरुवार की शाम एक अनियंत्रित बाइक सवार अज्ञात युवक ने एक महिला को ठोकर मार दी। बाइक की ठोकर से जख्मी महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

1

मृतक महिला की पहचान थाना क्षेत्र के रसीदपुर वार्ड छह निवासी स्व. पंचू पासवान की पत्नी मुनेश्वरी देवी के रूप में हुई है। जबकि बाइक सवार युवक घटना के बाद घटना स्थल से बाइक सहित फरार हो गया। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने खजौली–कलुआही मुख्य सड़क को फूलचनियां चौक के निकट बांस-बल्ले से जाम कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। 

आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। जानकारी अनुसार मृतक महिला किसी घरेलू कार्य से फूलचनियां चौक के निकट टेंपू से आई थी। टेंपू से उतरकर वे सड़क के किनारे से गुजर रही थी, इसी दौरान एक अज्ञात अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी। 

2

अत्यधिक चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही सीओ मनीष कुमार एवं थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पासवान थाना पुलिस बल के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। पदाधिकारी द्वय ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शव को अपने कब्जे में लेकर सड़क जाम को हटवाया। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान ने बताया की शव को कब्जे में लेकर आगे की करवाई की जा रही है। अंचल अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post