बेनीपट्टी(मधुबनी)। भाजपा के विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने शनिवार को बेनीपट्टी विधानसभा के परसौना पंचायत के जरैल गांव में निर्मित पीसीसी का उद्घटान किया। सड़क मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत करीब आठ लाख के लागत से निर्माण कराई गई है। जो जरैल के कृतनारायन झा के घर से चुनचुन झा के घर तक निर्माण हुई है।

1

उद्घटान के मौके पर एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार देश के कोने-कोने में विकास कार्य किया है। गरीब कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की। घर-घर रसोई गैस उपलब्ध कराई। मुफ्त दाना दिया गया है। 

2

वहीं, श्री ठाकुर ने कहा कि स्थानीय सांसद के प्रयास से मधुबनी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। उन्होंने कहा कि, विकास कार्य निरंतर होने की चीज है। 

इससे पूर्व ग्रामीणों ने एमएलसी घनश्याम ठाकुर, मधुबनी नगर निगम के डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, अतिथि सह कांग्रेस पार्टी के एआईसीसी सदस्य नलिनी रंजन झा उर्फ रूपण, मंडल अध्यक्ष विमल झा, शिवशंकर पांडेय, डॉ बागिस कांत झा,भगवान झा, गौरी झा, सतीश चंद्र झा, दिलीप झा आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post