बेनीपट्टी(मधुबनी)।  प्रखंड के नवकरही पंचायत के हिब्बा टोला में जनता दल यू पंचायत अध्यक्ष दिनेश राय  की अध्यक्षता में ग्राम संसद सद्भाव की बात कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश जेडीयू के सचिव सह  सुपौल विधानसभा प्रभारी संजीव कुमार झा ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 18 वर्षों के शासनकाल में बिहार का सर्वांगीण विकास हुआ है। 

1

इसके मूल में न्याय के साथ विकास की अवधारणा है। जिसे केंद्र बिंदु मानकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्य शुरू किया। यह उनकी दूरदृष्टि ही थी कि उन्होंने सत्ता में आते ही पंचायती राज के चुनावों में एकल पद सहित विभिन्न पदों पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं को आरक्षण देकर समाज में सदियों से व्याप्त असंतोष को दूर किया। 

2

वंचित वर्ग के वैसे लोग जो समाज की मुख्यधारा से कटकर गलत दिशा में भटक गए थे, आरक्षण के कारण मुख्यधारा में वापस आए और राज्य के विकास कार्यों में योगदान देने लगे। जिससे समाज में सद्भाव का वातावरण कायम हुआ है। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार झा बासु ने कहा बच्चे के जन्म से लेकर के इंसान के मृत्यु तक सरकार द्वारा हर तरह की व्यवस्था की गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी-जेपी, लोहिया, बाबा साहेब अम्बेडकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर की सोच को आगे बढ़ाने का काम किया। 

जदयू  किसान प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष सह सरपंच देवचंद्र सिंह, पूर्व मुखिया सह बेनीपट्टी युवा प्रखंड अध्यक्ष  अशोक कुमार मंडल, राम किशोर पासवान, राम प्रसाद राय, बेचन राय, रामलोचन राय, रतन राय, तपसेसर राय  आदि सैकड़ों साथियों ने भाग लिया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post