घोघरडीहा। प्यार में अंधा प्रेमी ने अपने प्रेमिका के दो बच्चों को निर्मम तरीके से गर्दन मरोड़कर हत्या कर दिया। जिसके बाद शव को भुतही बलान नदी में फेंक दिया। घटना थाना क्षेत्र के किसनीपट्टी निर्मली लिंक रोड में भुतही बलान नदी के निकट की है। मृतक बच्चे की पहचान अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरही निवासी प्रमोद साफी के पुत्र पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार एवं दो वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी के रूप में बताई जा रही है। 

1

स्थानीय लोगों ने हत्यारे प्रेमी, प्रेमिका एवं एक बच्चे का शव को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि बच्ची के शव की खोज जारी है। बताया जा रहा है कि सोमवार करीब चार बजे किसनीपट्टी बलान नदी के निकट एक कार से दो बच्चा सहित चार आदमी उतरकर पुल के बगल में बैठ गए। जिसके बाद महिला पुरुष ड्राय नशा किया। महिला के बेहोश होने के बाद पुरुष ने दोनों बच्चों को नदी के कछार में ले जाकर गर्दन मरोडकर हत्या कर भुतही बलान नदी में फेंक दिया। 

लेकिन स्थानीय लोगो ने एक बच्चा को नदी से तुरंत निकाल लिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी थाना को दिया। जिसके बाद थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर दोनों हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

हत्यारोपी प्रेमी की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के धनुकी निवासी कारी मंडल के पुत्र जयप्रकाश मंडल एवं प्रेमिका अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरही निवासी प्रमोद साफी की पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई है। प्रेमिका अनिता के अनुसार दोनो का प्रेम प्रसंग विगत दस वर्षों से अधिक समय से चला आ रहा था,प्रेम प्रसंग की शुरुआत अनिता अपनी बहन कमल कुमार साफी की पत्नी सुनीता के ससुराल धनुकी से हुई थी,उस वक्त दोनों अविवाहित थे।

बता दे कि प्रेमी को अपनी पत्नी से कोई बच्चा नही है। अनिता ने बतायी कि पांच दिन पूर्व प्रेमी ने हमको बुलाया तो दोनों बच्चा के साथ गए। जिसके बाद हम दोनों सुपौल जिला के नदी थाना क्षेत्र के घोंघररिया में रह रहे थे। इधर भीड़ द्वारा पिटाई से घायल प्रेमी को पुलिस ने इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां से कुछ देर के बाद मौका देखकर वो फरार हो गया। लेकिन पुलिस की ततपरता से आधा घंटा के बाद ही पुलिस ने हॉस्पिटल के आगे चौर में उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि बच्ची का शव खोजा जा रहा है। लड़का के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना की सूचना फैलते ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग हत्यारे कलयुगी प्रेमी-प्रेमिका को देखने के लिए थाना परिसर में जुटने लगे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post