बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने रविवार की देर शाम बेनीपट्टी अनुमंडल परिसर में निर्मित आईबी का शिलान्यास किया। मंत्री संजय झा के साथ भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी भी उपस्थित थे।
1
मंत्री श्री झा ने बेनीपट्टी के आईबी के साथ-साथ बासोपट्टी के छतौनी में एक करोड़ के लागत से बाढ आश्रय भवन, गढ़गांव में एक करोड़ के लागत से निर्माण होने वाली बाढ़ आश्रय भवन, दमला में दो करोड़ 58 लाख से निर्माण होने वाली अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, जगवन में एक करोड़ के लागत से निर्माण होने वाली बाढ़ आश्रय भवन का शिलान्यास व उद्घटान किया।
मंत्री संजय झा ने कहा कि, बेनीपट्टी में आईबी निर्माण कराने की पूर्व में ही घोषणा की गई थी। जिसे आज फलीभूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि मिथिला का समुचित विकास हो। इसको लेकर बिहार के सीएम भी काफी गंभीर है।
2
वहीं, भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि, आईबी उच्चैठ में निर्माण कराने की घोषणा हुई थी, लेकिन, वहां जमीन उपलब्ध नहीं हो सका, न ही कोई दान में जमीन दिया। जिसके कारण उक्त आईबी का निर्माण बेनीपट्टी अनुमंडल परिसर में कराया जा रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि, वैसे भी बेनीपट्टी अनुमंडल से उच्चैठ भगवती स्थान अधिक दूर नहीं है। इससे पूर्व मंत्री संजय झा व अशोक चौधरी सिद्धपीठ उच्चैठ पहुँच कर भगवती की पूजा पाठ की। जिसके बाद वे सीधे बेनीपट्टी अनुमंडल परिसर पहुँचे। जहां एक ही जगह से सभी योजनाओं का शिलान्यास किया। उधर, जेडीयू नेताओं ने मंत्री संजय झा, अशोक चौधरी, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, बेनीपुर के एमएलए अजय चौधरी, पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप चौधरी, भावना झा को पाग दोपट्टा से सम्मानित किया। जेडीयू के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप झा बासू, प्रवीण मंडल, डॉ अमरनाथ झा, पूर्व एमएलए भावना झा व संजीव झा मुन्ना ने मंत्री संजय झा व अशोक चौधरी को पाग दोपट्टा व मिथिला पेंटिंग से बने कलाकृति भेंट की। मौके पर पूर्व एमएलसी विनोद सिंह, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार, जेई अशोक कुमार, ओम प्रकाश, एसडीओ वीरेंद्र चौधरी, बचनू मंडल, सरोज झा, राजद ब्लॉक अध्यक्ष रामवरण राम, पवन भारती, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी, भाजपा मंडल के अध्यक्ष विमल झा, संतोष झा मिहिर झा, सुभाष झा ननकू आदि मौजूद थे।
Follow @BjBikash