मधवापुर(मधुबनी)। मधवापुर प्रखंड के साहर उत्तरी पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सोमवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री ज्योति नारायन मंडल व ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय भगत के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र के कार्यकाल की चर्चा करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों से आमजनों को अवगत कराया और आमजनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किये गये कार्यो से सम्बंधित पर्चे भी बांटे। 

1

इस दौरान जिला महामंत्री श्री मंडल और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री भगत ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के आलोक में विभिन्न पंचायतवार बूथों का भ्रमण कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों से आमजनों को अवगत कराकर बूथ को मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज साहर उत्तरी पंचायत में यह अभियान चलाया गया।

2

मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सरोज झा, पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष हरि नारायण महतो, मनोज झा, आमोद मिश्र व सुरेंद्र महतो समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post