मधुबनी। जिले के लदनियां थाना क्षेत्र के खाजेडीह गांव में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार बाइक ने दो व्यक्ति को ठोकर मार दी। ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं, दूसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुखदेव ठाकुर के रूप में हुई है। 

1

मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति जख्मी व्यक्ति के साथ सड़क किनारे टहल रहा था। उसी दौरान एक बाइक बड़े ही तेज रफ्तार से आकर ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। जख्मियों को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।

2

जहां से प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दरभंगा के दिल्ली मोड़ के निकट एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक गांव और अगल बगल में शादी अथवा अन्य कार्यक्रम में भोजन पकाने का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था।

उधर, घटना की जानकारी लदनियां थाना को दी गयी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। वहीं, दुर्घटना में मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post