बेनीपट्टी(मधुबनी)। एकल अभियान अंचल मधुबनी संच बेनीपट्टी के तत्वावधान में रविवार को बसैठ के दुर्गा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। मिली जानकारी के अनुसार एकल अभियान के द्वारा पूरे देश में एकल सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत वृक्षारोपण की गई। 

1

एकल अभियान के द्वारा बताया गया की, वृक्षारोपण का एक ही मूल उद्देश्य है कि इस अभियान से पर्यावरण को सुरक्षित किया जाए। इसके सेवाव्रती ने बताया कि देश के एक लाख गांव में एकल विद्यालय का संचालन हो रहा है। इसमें पंचमुखी शिक्षा दी जाती है।

2

इन्ही का एक विषय ग्राम स्वराज है। 20 जुलाई से 30 जुलाई तक वृक्षारोपण अभियान मनाया जाएगा। 

मौके पर संच समिति के उपेंद्र साह, उमाशंकर प्रसाद गुप्ता, रमेश चंद्र मिश्र, अरुण कुमार साह, रविन्द्र सिंह, मुंशी लाल यादव, संच प्रमुख अशोक कुमार सिंह, संच प्रमुख तुलसी प्रसाद, सुप्रिया भारती आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post