लदनियां(मधुबनी)। 
लदनियां थाना क्षेत्र के डलोखर गांव में शनिवार की रात एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता व उनकी मां के साथ आरोपी को गाली गलौज व धक्का मुक्की करते पकड़कर  लदनियां पुलिस को हवाले कर दिया।

1

थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने इस बाबत पीड़िता की मां के लिखित बयान पर केस दर्जकर नामजद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी करीब 22 वर्षीय मिशन कुमार बाबूबरही थाना के बौंसी गांव के रहने वाला है।

2

घटना डलोखर गांव की है। घटना की रात करीब ग्यारह बजे पीड़िता अपनी मां के साथ बाहर शौंच के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी पीड़िता के बांह पकड़ लिया। पीड़िता शोर मचाने लगी। पीड़िता की मां ने छेड़खानी का विरोध की। गुस्सा में आकर आरोपी ने पीड़िता एवं उनकी मां के साथ गाली गलौज व धक्का मुक्की करते हुए धमकी देने लगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post