बेनीपट्टी(मधुबनी)। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर मुख्यालय के डॉ एनसी कॉलेज परिसर में कमल युवा क्लब के तत्वावधान में योगाभ्यास कराया गया। योग कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा, एसडीएम मनीषा, एसडीपीओ नेहा कुमारी, पंकज झा, प्राचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

1

विधायक ने कहा कि, आज हर व्यक्ति कोई न कोई शारीरिक समस्या से ग्रसित है। इस भाग-दौड़ की जिंदगी में फीट और तंदुरुस्त रहना एक चुनौती है। ऐसे में योग ही एक साधन है, जिससे हर व्यक्ति स्वस्थ्य रह सकता है। योग से हर रोग दूर हो सकता है।

2

श्री झा ने कहा कि, भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने योग के फायदे से पूरे विश्व को अवगत करा दिया। जिसका परिणाम है कि, आज योग चारों दिशाओं में फैल चुका है। 

एसडीएम ने कहा कि, योग के महत्व को पूरा विश्व समझ चुका है। इसे हमें और आपको अधिक समझने की आवश्यकता है। ये ऐसी साधना है कि, इसे साध कर आप निरोग हो सकते है।  उन्होंने कहा कि, योग हर दिन करने की चीज है। 

मौके पर योग प्रशिक्षक के द्वारा अनुलोम-विलोम, कपालभांति, सूर्य नमस्कार, पद्मासन आदि कराये गए। इस दौरान एसडीपीओ नेहा कुमारी, बीडीओ डॉ रवि रंजन, विमल झा, कृष्णेश्वर ठाकुर, दिलीप झा, लक्षमण पंडित आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post