बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के जगत गांव में सड़क पर ऊंची कर मिट्टी डाल देने से लोग परेशान हो गए है। मंगलवार को एक चार पहिया वाहन दुर्घटना की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। हालांकि, गाड़ी को क्षति हुई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी के हेडलाइट के शीशे टूट गए है।
1
गांव के समाजसेवी भैरव झा ने इसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से एसडीएम को भी दी है। अब देखना होगा की, कब प्रशासन ऐसे लोगों पर कार्रवाई करती है।
2
दरअसल, एक व्यक्ति के द्वारा स्थानीय अपने घर के आगे कुछ निर्माण कार्य के लिए गढ्ढा किये थे। जहां से मिट्टी निकाल कर जगत के मुख्य सड़क पर डाल दिया। मंगलवार की सुबह तेज बारिश होने से उक्त मिट्टी चिकनी होने के कारण दुर्घटना का पर्याय बन गया।
बताया जा रहा है कि सड़क पर करीब तीन फीट की ऊंचाई में मिट्टी डाल दी गयी है। स्थानीय लोगों की माने तो इस तरह की स्थिति करीब 10 दिनों से है। बारिश के कारण पूरा नया मिट्टी खतरनाक हो गयी है। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क को खाली कराने की मांग की है।
Follow @BjBikash