जयनगर(मधुबनी)। 
जयनगर थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के समीप एक प्राईवेट मकान में चल रहे नन बैकिंग कंपनी आशा इंटरनेशनल इंडिया माइक्रो फाईनेंस लिमिटेड कर्मी के द्वारा लोगों से राशि वसूल कर गायब होने का मामला प्रकाश में आया है।

1

मंगलवार को उक्त कंपनी कार्यालय के समीप बवाल काटा। लेकिन कार्यालय में ताला लगा कर्मी फरार था। पीड़ित महिलाओं ने एक लिखित शिकायत थानाध्यक्ष को दिया है। लाभुकों ने बताया कि नन बैकिंग कंपनी में कार्यरत कर्मी पूर्णिया जिले के अमित कुमार विगत एक सप्ताह से सीमावर्ती प्रखंडों में एक अभियान चला महिलाओं को झांसा दे रहा था।

पीड़ित महिला हरलाखी के माला देवी, रेखा देवी, करुना निवासी जैदा खातुन, चंचल देवी, किरण देवी, सबीला खातुन लदनियां प्रखंड के महुलिया निवासी दुर्गा देवी, रुबीया देवी, पदमा निवासी रौशन खातुन एवं जन्नत खातुन समेत अन्य ने बताया कि उक्त नन बैकिंग कंपनी कर्मी अमित कुमार करीब एक सप्ताह पूर्व विभिन्न इलाकों में दर्जन भर महिलाओं का एक ग्रुप बनाया। 

2

ग्रुप के सभी सदस्यों को जयनगर कार्यालय पर लाया गया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व अमित कुमार ने नन बैकिंग कंपनी के बारे में समझाया। जिसमे नया ब्रांच से जुड़ने के लिए लाभुकों को पहले 2850 रुपया जमा करना होगा। जिसका इंश्योरेंस किया जाएगा। अमित कुमार के द्वारा सभी महिलाओं को इंश्योरेंस होते ही बैंक खाते में 60 हजार रुपये आने की बात कही। इसके लिए पीड़ित महिलाओं से नन बैकिंग कर्मी के द्वारा आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर एवं पहचान पत्र लिया गया। 

दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने इंश्योरेंस की राशि जमा कर दिया। लेकिन एक सप्ताह बाद जब 60 हजार रुपये बैंक खाते में नहीं आने पर पीड़ित महिला जब कार्यालय पहुँची तो सभी कर्मी गायब थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post