बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड क्षेत्र के नवकरही और शिवनगर गांव में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से जानकी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शिवनगर में दो दिवसीय जानकी महोत्सव को लेकर शनिवार की सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, जो शिवनगर गांव स्थित माधव स्थल परिसर से चलकर महाभारतकाल से जुड़े बाबा गांडिवेश्वर नाथ महादेव स्थान पर पहुंचीं, जहां कलश यात्रा में शामिल सैंकड़ों कुवांरी कन्याओं व श्रद्धालुओं ने पवित्र तालाब से जल भर कर ब्रह्मस्थान व भगवती स्थान सहित विभिन्न गांव व टोले का का परिभ्रमण करते हुए पुनः माधव स्थल तक पहुंची। 

1

जहां मौजूद पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश को निष्ठापूर्वक स्थापित कराया गया। इसके बाद मां जगत जननी जानकी की विधिवत पूजा अर्चना शुरू की गयी। 

वहीं, नवकरही पंचायत के आदर्श नगर बूढ़वन के समीप ब्रह्मस्थान परिसर में भी सुच्चा मैथिल परिवार के द्वारा हर्षोल्लास के साथ जानकी नवमी महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां शनिवार की सुबह मां जानकी की पूजा अर्चना की गयी। इसके बाद प्रतिभा कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों व स्थानीय मुखिया सहित अन्य को सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन में मौजूद कवियों ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं का मन मोह लिया। सम्मान समारोह के बाद आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जगत जननी मां जानकी तप, त्याग, स्नेह, शक्ति और आदर्श की देवी है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि मां जानकी ने न केवल मिथिलांचल को ही बल्कि अयोध्या सहित समस्त भारत को विश्व में प्रतिष्ठापित करने का काम कीं और नारी शक्ति की एक अद्भुत मिशाल बनीं।

2

उनके आदर्श से स्वतः नारी सशक्तिकरण का आदर्श स्थापित हुआ, जिसे व्यवहार में लाने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे समीर झा मोनू और रोहित कुमार यादव ने कहा कि मां जानकी का अवतरण दिवस दिवस  पर सरकार को मां जानकी नवमी महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की जरूरत है। समस्त देशवासियों की अस्मिता से जुड़ा महोत्सव होगा। कार्यक्रम का संचालन सुच्चा मैथिल परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित यादव ने किया। 

मौके पर मुखिया राम संजीवन यादव व शिवनगर में आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष झा, उपाध्यक्ष अनिल झा छोटन, कोषाध्यक्ष समीर झा मोनू, पुनीतलाल महतो, अवधेश, अशोक झा, सुमंत कुंवर व विक्रम, हर्षित सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post