बेनीपट्टी(मधुबनी)। मिथिला राज अभियान समिति के तत्वावधान में रविवार की देर शाम मनपौर दुर्गा मंदिर के परिसर में प्रथम स्थापना दिवस मनाई गई। जिसमें नामवर साहित्यकार व समिति के सदस्य उपस्थित होकर काव्य पाठ व मिथिला-मैथिली को लेकर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण झा ने की। कार्यक्रम में समीप के इलाकों के साथ कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, मधुबनी आदि नगरों से लोग जुटे हुए थे।

1

इस दौरान मिथिला और मैथिली के लिए कई साहित्यकार को विभिन्न तरीके से सम्मानित किया गया। मिथिला-मैथिली साहित्य सम्मान, कविवर चंदा झा स्मृति सम्मान, कविवर ज्योतिश्वर ठाकुर स्मृति सम्मान, चंद्र भानु सिंह स्मृति सम्मान, शिक्षाविद पंडित श्रीकांत स्मृति सम्मान, ज्योतिषी चंद्रकांत झा सम्मान और सुकन्या जानकी सम्मान प्रदान किया गया। आयोजन में साहित्यकार लक्ष्मण झा सागर, कैलाश झा, विनोद कुमार झा, प्रो.चंद्रमोहन झा पड़वा, विष्णुकांत मिश्र, डॉ महेंद्र नारायण, फूलचंद्र प्रवीण , रामसेवक ठाकुर, डॉ संजीत कुमार झा, अजीत कुमार, विनोद कुमार, सोनी चौधरी, भावना मिश्र, मुन्नी मधु, हिमाद्रि मिश्रा, निशा झा सहित पंद्रह साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया।

2

कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री से सम्मानित दुलारी देवी व बउआ देवी भी उपस्थित रही। इस दौरान वक्ताओं ने मिथिला व मैथिली के लिए जोरदार उद्बोधन किया। इस दौरान संस्था के संस्थापक सह महासचिव गौरी शरण झा, अध्यक्ष अरविंद कुमार झा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा, बीरबल पंजियार, दयानंद झा, उप सचिव रेखा झा, राम कुंवर, प्रशासनिक सचिव डॉ राम बिहारी झा आदि उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post