मधवापुर(मधुबनी)। प्रखंड के मुखियापट्टी में बीते दिनों हुई डकैती के बाद भयभीत ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। 

1

इसके बाद मुखियापट्टी स्थित महावीर मंदिर परिसर में सामाजिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी समुदाय के लोगों ने भाग लिया। बैठक में बीते 20 मार्च की देर में हुई तीन घरों में भीषण डकैती की घटना में प्रशासन द्वारा अब तक की गई कार्रवाई पर चर्चा की गई और असंतोष व्यक्त किया गया। घटना के बाद से प्रशासन द्वारा लगातार अपराधियों को चिन्हित कर लिये जाने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिये जाने की बात कही जा रही है लेकिन तकरीबन एक माह पूरा होने के बाद भी नतीजा शून्य है, इससे ग्रामीण काफी परेशान और नाराज थे।

लोगों का कहना था कि घटना के बाद से लोग दहशत में हैं और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिसके कारण रतजग्गा कर रात गुजारनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल रात के दौरान दो चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है लेकिन बीते चार दिन पहले देर रात में बदमाशों के द्वारा प्रतिनियुक्त चौकीदारों को हड़काया गया और जब लोग जुटने लगे थे बदमाश भाग निकले।

2

कार्रवाई के नाम पर प्रशासन के हाथ खाली होने से आमजनों में प्रशासन के खिलाफ भरोसा कम होने लगा है और हार थक कर सभी समुदाय के लोगों की सामाजिक बैठक बुलाकर खुद से गश्ती करने का निर्णय लिया गया है। लोगों ने यह भी बताया कि सभी समुदाय से रात्रि गश्ती दल की 12 सदस्यों की 7 टीम बनाई गई है, जो रोजाना अपने ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सामूहिक रूप से गश्ती करेंगे। रात के 11 बजे के बाद बाहरी लोगों का गांव में प्रवेश बंद होगा और इस दौरान  गांव में प्रवेश करनेवाले बदमाश या असमाजिक तत्वों को पकड़कर रखा जायेगा फिर सामाजिक पंचायत बुलाकर निर्णय किया जायेगा। 

लोगों ने एक बार फिर से चेतावनी देते प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर जल्द ही प्रशासन अपराधियों को गिरफ्तार नही करती है तो हम ग्रामीण आंदोलन हेतु सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

मौके पर भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद अजय भगत, पूर्व प्रमुख राम शोभित भगत, सामाजिक कार्यकर्ता राम किशोर भगत, पीड़ित वीरेंद्र कुमार ठाकुर उर्फ नारद ठाकुर, भक्त नारायण झा, विजय झा, जदयू नेता राम विलास मंडल, सुरेश नायक, तलिफन भगत, विकाउ भगत, कौशलेंद्र किशोर झा, अशोक भगत, शिवजी ठाकुर, कृष्णदेव भगत, मनोज पासवान, राजकुमार राम, फौदार राम, विलटू राम, पवन ठाकुर, गणेश मंडल, बिस्कुट मंडल, राम वृक्ष पासवान, देवेंद्र पासवान, सुरेश पासवान, सुमित कुमार झा, देबू पासवान, जिंतेंद्र पासवान, उपेंद्र भगत, छट्ठू राम, महेश भगत व राजे कुमार राम समेत अन्य लोग भी मौजदू थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post