बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के शिवनगर में आयोजित होने वाला दो दिवसीय जानकी महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। महोत्सव स्थल पर विभिन्न देवी-देवताओं के मूर्ति बनाये जा रहे है। मूर्तिकार माता जानकी के प्राकट्य रूप को मिट्टी का आकार देने में जुटा हुआ है। जब हल जोतते समय माता जानकी मिलती है। वहीं, भगवान श्री राम लक्ष्मण, हनुमानजी और गणेश जी की मूर्ति बनाई जा रही है।
1
जानकी महोत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष झा, उपाध्यक्ष अनिल झा, कोषाध्यक्ष समीर झा मोनू ने बताया कि शिवनगर में गत 40 साल से जानकी महोत्सव मनाई जा रही है। बड़े ही भव्य तरीके से दो दिनों तक महोत्सव मनाया जाता है।
2
सदस्यों ने बताया कि जानकी नवमी को लेकर जहां तैयारी युद्धस्तर पर हो रही है। वहीं, आगत अतिथियों को विभिन्न माध्यमो से आमंत्रित किया जा रहा है।
Follow @BjBikash