मधुबनी। बिहार एसटीएफ की टीम ने कोलकाता से मधुबनी के इनामी कुख्यात रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि हो गयी है। रोहित यादव पर 50 हजार का इनाम रखा गया था। दरअसल, बिहार एसटीएफ ने उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ को सूचना मिली की, मधुबनी का कुख्यात अपराधी रोहित यादव कोलकाता में छिपा हुआ है। सूचना के बाद एसटीएफ की एक स्पेशल टीम का गठन कर रेड किया गया। जहां रोहित यादव को 10 लाख रुपये के साथ दबोच लिया गया। 

2

रोहित यादव पर बिहार पुलिस ने नौ गंभीर और अन्य आपराधिक मामलों में फरार घोषित कर रखा था। तकरीबन छह माह पूर्व सरकार ने उसके गिरफ्तारी केलिए 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। जिसके बाद से रोहित यादव के गिरफ्तारी के लिए सरगर्मी से तलाश की जा रही थी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post