मधुबनी। जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र में हुई बाइक लूटकांड का उद्भेदन हो गया है। पुलिस ने लूट की बाइक, पर्स और देसी पिस्टल-कारतूस के साथ नौ अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान घोघरडीहा के दिघिया टोल के अरुण मुखिया के पुत्र जीतन मुखिया, देवनारायण मुखिया के पुत्र राघव कुमार मुखिया,रामलोचन कामत के पुत्र विकास कुमार, रामवतार मंडल के पुत्र सूरज कुमार, लौकही के झहुरी के कारी साहू के पुत्र मुकेश कुमार, जगदीश साह के पुत्र कमलदेव साह, फुलपरास के ब्रह्मपुरा गांव के जानेश्वर साह के पुत्र फूलचंद कुमार व उमेश प्रसाद साह के पुत्र सूरज कुमार और मखन साह के पुत्र अवधेश कुमार के रूप में हुई है।
1
मिली जानकारी के अनुसार गत 23 अप्रैल के रात्रि करीब 11 बजे घोघरडीहा के भेलवा गांव के राजकुमार ठाकुर और दुर्गानंद यादव के साथ अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर मारपीट करते हुए दोनों के पॉकेट से पर्स सहित 12 हजार नगद और बाइक लूट ली थी।
2
पुलिस ने बताया कि जैसे ही जीतन मुखिया को गिरफ्तार किया गया, वैसे ही पूरे घटना का उद्भेदन हो गया।
Follow @BjBikash