बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर के राजद कार्यालय में गुरुवार को शहीद भगत सिंह की शहादत और डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। राजद नेताओं ने शहीद भगत सिंह व डॉ लोहिया के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष रामवरण राम ने किया।

1

इस अवसर पर डॉ लोहिया के विचार व वर्त्तमान में राजद की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां पूर्व एमएलए रामाशीष यादव ने कहा कि, संविधान में वर्णित समता, स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता, भाईचारा के आधार पर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना, साम्प्रदायिक तत्वों की खात्मा के लिए संकल्पित थे।  राजद समाजवादी विचारधारा पर आधारित है। रामश्रेष्ठ दीवाना ने कहा कि, डॉ लोहिया परतंत्रता के खिलाफ कई बार जेल गए। शहीद भगत सिंह हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए। उन्होंने कहा था, ईश्वर की सत्ता को बिना नकारे समाजवाद की स्थापना नहीं हो सकती है। 

2

नवीन मिश्र, मो.एजाज, पवन भारती, रामविनय प्रधान ने कहा कि, राष्ट्रपति या भंगी का संतान, सबको शिक्षा एक समान का नारा दिया था। वहीं, कहा कि केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति लागू कर गरीबों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश कर रही है। वहीं, अन्य नेताओं ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी अपनी हार को देख विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई का भय दिखा रही है। 

मौके पर अमोल झा, रामवरण यादव, शिवशंकर यादव, भोगेन्द्र यादव, कामेश्वर यादव, भोला साहू, ओम प्रकाश यादव, जगदीश सहनी, बौकू धनकार, उदय शंकर, मुन्ना झा आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post