बिस्फी(मधुबनी)। प्रखंड क्षेत्र के नाहस खंगरैठा  उच्च विद्यालय के परिसर में शनिवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता दक्ष का शुभारंभ  किया गया।

खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन  प्रमुख रीता कुमारी, बीडीओ मनोज कुमार,बीइओ विमला कुमारी, मुखिया फूल कुमारी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विकास ठाकुर, शत्रुघ्न राय, मदन यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं खेल की शुरुआत फीता काटकर किया। 

2

कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार झा एवं दिनेश यादव ने की । इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों अभिभावकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए बीडीओ  ने कहा कि खेल ही जीवन है, खेल से ही बच्चों के मानसिक बौद्धिक एवं शारीरिक का विकास तेजी से होता है। प्रतिस्पर्धा का सामना करने का कौशल विकसित होता है। खेलकूद के जरिए ही बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन कर सकते हैं।

सभी बच्चों को अपने जीवन में खेलकूद का हिस्से बनाने की अपील की। वही बीइओ ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी उच्च  एवं मध्य विद्यालयों के करीब चार सौ से अधिक छात्र छात्रा विभिन्न विद्याओं के प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। 

जिसमें अंडर-19,अंडर 17,अडंर 14 वर्ष के छात्र छात्रा शामिल हुए। इस मौके पर खेल प्रभारी मो जाकिर हुसैन, दीपेंद्र कुमार झा, डॉ विनोद कुमार झा, सीमा झा, बीणा  कुमारी मो पिंटू, श्याम कुमार यादव ममता कुमारी, मो साबिर नागेंद्र यादव फुलेश्वर सिंह राम कुमार गुप्ता,राजीव झा  सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post