घोघरडीहा। प्रखंड के अमही गांव में गुरुवार की देर रात्रि में हुई अगलगी की घटना में दो घर सहित लाखों रुपए की गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। 

1

घटना करीब रात्रि दो बजे की बताई जा रही है।  ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। मंगनु सिंह ने बताया कि अग्नि पीड़ित रात में भोजन कर सभी लोग सो गए थे। इसी बीच आग लग गई। आग की तपिश पर नींद खुली तो सुरेश मंडल एवं सुभाष मंडल के घर को चारों तरफ से आग अपने चपेट में ले चुका था। 

2

गृह स्वामी की चीख पुकार को सुनकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना घोघरडीहा थाना सहित अंचलाधिकारी को दिया।  ग्रामीण साहस कर आग बुझाने में जुट गये एवं काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पीड़ित सुरेश मंडल के घर मे रखे कपड़ा, गहना एवं अनाज सहित फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया 

वहीं सुभाष मंडल के एक मवेशी झुलस गया साथ ही घर मे रखे आभूषण, कपड़ा एवं अनाज जलकर राख हो गया। पंचायत के मुखिया कुमारी देवी ने तत्क्षण पीड़ित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post