बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के सलहा गांव की वर्षो पुरानी पुलिया की मांग अब पूरी हो गयी है। पंचायत के मुखिया ने सलहा गांव के लोगों की आवाजाही के लिए सलहा और ठिकापट्टी के बीच दीना स्थल पर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दी है। इस पुलिया के निर्माण होने से सलहा गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी। गांव के लोगों को अब सीधे पंचायत भवन और प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में राहत होगी। 

1

सलहा के किशोरी मंडल, अमरनाथ मंडल, वार्ड सदस्य घूरन मंडल, केवल मंडल, लक्ष्मेश्वर मंडल, बद्री मंडल, दुखी मंडल आदि ने बताया कि इस नाले पर पुलिया निर्माण के लिए करीब 20 वर्षो से ठगते आ रहे है। हर प्रतिनिधि और नेताओं ने सिर्फ वोट लिया और निर्माण नहीं किया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया नहीं होने से साल के नौ महीने खुटौना होकर आवाजाही करते थे। अब निर्माण हो जाएगा, तब कम समय में आवाजाही होगी और खेती में भी सहूलियतें होंगी।

2

गौरतलब है कि इस जगह पर पुलिया के नहीं होने से करीब ढाई हजार की आबादी प्रभावित हो रही थी। ऐसे में पंचायत मुखिया रीझन ठाकुर ने उक्त पुलिया को मनरेगा योजना से पूर्ण कराने की ठान ली और निर्माण कार्य शुरू कर दिया।

मुखिया श्री ठाकुर ने बताया कि, उक्त योजना करीब छह लाख के प्राक्कलित राशि से कराई जा रही है। मुखिया ने कहा कि, इस जगह पुल के लिए वे भी कई बार विधायक से मिल चुके है। लेकिन, निर्माण नहीं हुआ।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post