बेनीपट्टी(मधुबनी)। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष ई. आशुतोष झा के अगुवाई में ब्राह्मण महासभा बेनीपट्टी के बसैठ पहुँच प्रह्लाद झा के पिता को आर्थिक सहयोग दिया। संस्थान के द्वारा दिव्यांग दिगंबर झा को तत्काल 25 हजार का चेक सौंपा गया और प्रत्येक महीने दो हजार रुपये दिए जाने का आश्वासन दिया। 

1

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से संस्थापक अध्यक्ष के साथ बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष भवानंद झा, ललित झा, मुजफ्फरपुर युवा जिलाध्यक्ष रजनीश पाठक, झंझारपुर के आनंद झा, राजन कुमार, मधुबनी जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश झा, विजय चौधरी आदि थे।

2

उधर, प्रह्लाद झा हत्याकांड के फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी को अगले पांच दिनों का मोहलत दिया। तय समय में गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने मधुबनी समाहरणालय के समक्ष आमरण अनशन करने की बात कही। जिस पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने संस्थापक अध्यक्ष ने भी समर्थन दिए जाने की बात कही। ई.आशुतोष झा ने कहा कि, प्रह्लाद झा की हत्या एक सुनियोजित वारदात है। इससे जघन्य घटना क्या होगी? जहां एक दिव्यांग माता-पिता से उसका इकलौता पुत्र छीन लिया गया और प्रशासन अबतक आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है। 

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने पुलिस अधीक्षक से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी कराने और सभी आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलवाने की मांग की।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post