मधुबनी। जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी बाजार गए युवक को अपराधियों ने गोली दाग दी है। गोली लगने से युवक जख्मी हो गया है। जिसका इलाज मधुबनी सदर अस्पताल में चल रहा है। जख्मी युवक की पहचान फुलपरास थाना के मुरली गांव के नीतीश कुमार(22) के रूप में हुई है।
1
मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से मुरारपट्टी बाजार कुछ सामान खरीदने के लिए गया था। जहां पूर्व से तीन असामाजिक तत्व हाथ में हथियार लेकर लहरा रहे थे। अचानक, अपराधियों ने गोली चला दी।
2
जिससे युवक नीतीश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने उठाकर इलाज के लिए भेजा। बाजार में अचानक गोलीबारी से अफरातफरी मच गई।
घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।
Follow @BjBikash