मधुबनी शहर में शनिवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के प्रत्येक चौक चौराहे पर यह वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें सभी बाइक सवारों की डिक्की ,झोला वह पूरे शरीर की चेकिंग की गई।
1
नगर थाना अध्यक्ष राजा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में अलग-अलग छापेमारी के लिए टीम बनाई गई है। सुबह से ही शहर के चभ्चा चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नगर थाना अध्यक्ष राजा ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर शहर में प्रवेश करने वाले बाइक सवारों की डिक्की, झोला ,बैग सहित पूरे शरीर की चेकिंग की जा रही है। इस चेकिंग का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण है। लगातार बढ़ रहे आपराधिक वारदातों के बाद नगर थाना पुलिस फिलहाल अलर्ट मोड में आ गई है। फिलहाल गणतंत्र दिवस को देखते हुए भी सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं।
2
नगर थाना अध्यक्ष राजा ने बताया कि लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा साथ ही गश्ती दल भी लगातार पूरे नगर थाना क्षेत्र में भ्रमण करेगी। किसी भी सूरत में शहर में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इधर वाहन चेकिंग अभियान को देखते हुए कई बाइक सवार दूर से ही चेकिंग होते देख अपनी बाइक वहां से ही मोर ले रहे थे। कुल मिलाकर अवैध तरीके से चलने वाले बाइक सवार इस चेकिंग अभियान से काफी घबरा गए कई लोग इस चेकिंग के डर से अपने घर को लौट गए।
Follow @BjBikash