घोघरडीहा। जातीय गणना के प्रथम चरण में प्रखंड के सभी सत्रहों पंचायत में भवन गणना का कार्य पूरा कर लिया गया है। शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में मकान गणना की संक्षिप्त सूची प्राप्त करने के लिए पांच काउंटर बनाए गए थे। 

1

सभी काउंटर पर दो-दो मास्टर ट्रेनरों को मकान गणना का संक्षिप्त सूची प्राप्त करने के लिए लगाया गया था। जिसमे मास्टर ट्रेनर संजय कुमार राम, मनोहर सिंह, राम नरेश यादव, मो अयूब, योगेंद्र मंडल एवं श्याम कुमार सहित अन्य मास्टर ट्रेनर शामिल है। 

2

जानकारी देते हुए चार्ज अधिकारी सह बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज ने बताया कि शनिवार तक प्रगणकों के द्वारा सफलतापूर्वक मकान गणना का कार्य पूरा कर लिया गया है। 

अब दूसरे चरण में जातीय गणना का कार्य शुरू की जाएगी। जिसे निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि जातीय गणना में कोताही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post