बेनीपट्टी(मधुबनी)। ठंड बढ़ने के साथ ही कुहासे का कहर शुरू हो गया है। गत दो-तीन दिनों से कुहासा का प्रकोप अधिक बढ़ गया है। शाम होते ही कुहासा विकराल रुख अख्तियार कर लेता है। जिससे लोगों को आवाजाही प्रभावित हो जाती है। शनिवार को दिन के 11 बजे तक आसमान में कुहासा फैला रहा। 

1

जबकि, पछुआ हवा के कारण ठंड भी अचानक बढ़ गयी। दोपहर में हल्की धूप खिली तो लोग अलाव से दूर हुए। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ऐसी स्थिति फिलहाल बनी रहेगी। पछुवा हवा के कारण कनकनी बढ़ेगी। हालांकि, शनिवार को आसमान में बादल भी नजर आए। कुछ पलों के लिए बूंदाबांदी भी हुई। 

2

उधर, ठंड बढ़ने के साथ ही बीमारी की संभावना भी बढ़ गयी है। लोग सर्दी-खांसी से बीमार हो रहे है। चिकित्सकों ने बताया कि इस तरह के मौसम में सभी को बचना चाहिए। खासतौर पर बच्चे व बुजुर्गों को विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post